चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने गश्त के दौरान मक्खनपुर के पास से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बीती रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस की गश्त मक्खनपुर की खनका रोड पर पहुंची तो वहां पर एक युवक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अजमल, निवासी विक्रम बाग पोस्ट डाडुवाला, जिला सिरमौर हिमाचल तथा हाल पता मोहनपुर रुड़की बताया। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चाकू के साथ गिरफ्तार युवक का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *