चंद्रयान की लैंडिंग का दिन पर्व के रूप में मनाया जाए: स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ
हरिद्वार। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्यूतांनद तीर्थ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। चंद्रयान की सफलता से देश, दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों का मान सम्मान बढ़ा है। वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग कर अपनी बौद्धिक एवं क्षमताओं को देश दुनिया के आगे रखा है। जिस दिन चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई, उस दिन को पर्व के रूप में मनाने की घोषणा केंद्र सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर वैज्ञानिक खरे उतरे हैं। युवा पीढ़ी को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री के लैंडिंग स्थल का नामकरण शिव शक्ति प्वाइंट रखे जाने पर सभी संत महापुरूष उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।