ब्रहामण महाकुंभ को लेकर ब्राहमण संगठनों की अहम बैठक

हरिद्वार। हरिद्वार में 24 सितंबर को होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्यारह बिंदुओं का मांग पत्र इस महाकुंभ में रखा जाएगा। ज्वालापुर में एक बैंक्वट हाल में विभिन्न प्रदेशों के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। मुख्य संयोजक विशाल शर्मा ने बताया कि संगठनों के सहयोग से व्यवस्था समितियों का गठन होगा। सात सितंबर तक संगठन विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों की सूचना दें, जिससे व्यवस्था बनाई जा सके। महाकुंभ में रखा जाने वाला 11 सूत्रीय मांगपत्र भी बताया। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सभी संगठन महाकुंभ को लेकर एक सप्ताह में योजना बनाकर संयोजक को दें। पवन शर्मा, डॉ. अनीता शर्मा, मनोज गौतम, पूनम पंडित, प्रवेश भारद्वाज, विट्टू शर्मा, शिव कुमार शर्मा, केसी कौशिक शिव शंकर तिवारी , विनोद शर्मा, गुणानन्द भार्गव, सुरेश चन्द शर्मा, हेमचन्द्र भट्ट, बालकृष्ण शास्त्री, डॉ. वीडी शर्मा, लोकेश भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, अरुण शर्मा, अरिवन्द शर्मा, रविकान्त कौशिक, अंबर स्वामी, सोमदत्त शर्मा, राहुल शर्मा, राजेश जोशी, ललित शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, गोविन्द बल्लभ पाण्डेय, विपिन शर्मा, मनीषाचार्य, गोपाल शर्मा ने सुझाव दिए। इस दौरान ऋषि शर्मा, विनोद कुमार जोशी, श्यामलाल, सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पुनीत तिवारी, ज्ञानेंद्र प्रकाश, एलजी रतूड़ी, पंकज कौशिक, नवीन नैथानी, ललित पांडे,आशुतोष तुम्बड़िया, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *