युवा किसान संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज तहसील युवा किसान संघर्ष समिति के लोगों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार द्वारा बनाए जा रहे रेरा के विरोध में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि 08 सितम्बर तारीख को होने वाली रैली को शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि जिस प्रकार से सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर कर किसानों को लूट रही और धोखेबाजी कर रही है जो किसानों के हित के लिए बिल्कुल सही नहीं है इसी को लेकर 08 सितम्बर को एक रैली निकाली जाएगी। जिसमें सभी राजनीतिक गैर राजनीतिक लोग शामिल हों और रैली को सफल बनाएं। वहीं कांग्रेसी नेता ललित जोशी ने कहा कि आज जिस प्रकार से सरकार ने गांव में प्राधिकरण लगाकर लोगों के साथ धोखा किया और किसानों को बर्बाद कर जा रहा है इसी के लिए 8 तारीख को रैली निकाली जा रही है जो सरकार को जागरूक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *