महिलाओं के लिए लगाया वैक्सीनेशन कैंप

हरिद्वार

उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित एक आश्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई उड़ान फाउंडेशन की ओर से कोविड-19 वैक्सीन लगाने का कैंप आयोजित किया गया। वैक्सीन कैंप में नई उड़ान फाउंडेशन की तरफ से महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाले स्लोगन और जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। वैक्सीन सेंटर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। वैक्सीन लगाने आ रही महिलाओं को फाउंडेशन की तरफ से उपहार भी दिए गए, जिसमें महिलाओं के इस्तेमाल की वस्तुएं थीं।
नई उड़ान फाउंडेशन की संस्थापक विनीता गुनियाल ने बताया कि फाउंडेशन बीते 3 दिनों से महिला दिवस को लेकर अलग अलग कार्यक्रम कर रहा है। पहले दिन मलिन बस्तियों में जाकर सेनेटरी पैड बांटे गए थे और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान किस तरह से सावधानियां बरतनी चाहिए उनकी जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही दूसरे दिन वीआईपी घाट पर महिलाओं के लिए योग मेडिटेशन और जुंबा की वर्कशॉप रखी गई थी। तीसरे दिन मंगलवार को वैक्सीन लगाई गई। कैंप में विशेष बात यह रही कि नई उड़ान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एक ही रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। आयोजन में संरक्षक मोनिका अरोरा, इशिता अरोरा, प्रीति गुप्ता, मिनी गुप्ता, प्रियंका पांडे, अनिता सिंह, संदीप खन्ना, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *