खेत में घास काट रहे ग्रामीण से की मारपीट
रुड़की। कलसिया गांव के धर्मपाल ने खानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि अमरीश पुत्र बिंदर ने उसके खेत का कुछ गन्ना चोरी से काटा था। धर्मपाल ने पुलिस से शिकायत की थी। बाद में जिम्मेदार लोगों की पंचायत में अमरीश के माफी मांगने पर उन्होंने शिकायत वापस ले ली थी। तभी से अमरीश उससे रंजिश रखता था। गत दिवस धर्मपाल पशुओं के लिए अपने खेत से हरा घास काट रहा था। तभी अमरीश, उसका भाई जसपाल, नेकपाल व रेशपाल वहां पहुंचे और मारपीट की। पुलिस चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
