हरितालिका तीज का व्रत कल

रुड़की। शिव-पार्वती की विशेष पूजा पर आधारित हरतालिका तीज व्रत इस बार 18 सितंबर को रखा जाएगा। आचार्य सागर वत्स ने बताया कि सुख समृद्धि, पति की दीर्घायु एवं मनवांछित वर प्राप्ति के लिए हरितालिका तीज व्रत, गौरी तृतीया व्रत किया जाता है। बताया कि यह व्रत भादो मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। यह व्रत निर्जल किया जाता है। जगह-जगह तीज व्रत कथा के पाठ होते हैं। रात्रि के समय महिलाएं एकत्रित होकर भगवान शंकर का भजन-कीर्तन करती हैं। इस बार हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *