सीएम के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने की युवा संकल्प दौड़ आयोजित
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा संकल्प दौड़ आयोजित की गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों ने भाग लिया। युवा संकल्प दौड़ नगर निगम चौक, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइंस, मुख्य डाकघर से होकर वोट क्लब पर आकर खत्म हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि सीएम के जन्मदिन पर युवाओं के संकल्प को देखकर पूरा विश्वास हो गया है कि देश में 2024 में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि आने वाले समय में सीएम धामी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कहा कि केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार भी अनेक योजनाएं चल रही हैं। इसका लाभ यहां हर व्यक्ति को मिल रहा है।