26 को किसान महापंचायत ,जनसंपर्क मे जुटी भाकियू रोड

रुड़की। भाकियू रोड़ गुट के नेताओं ने मंगलवार को प्रस्तावित किसान रैली के लिए कई गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इन नेताओं ने रैली की व्यवस्थाओं को लेकर एसएसपी और एसपी देहात से भी मुलाकात की। भाकियू रोड के कार्यकर्ताओं ने बिझौली, टोडा कल्याणपुर, खटका, जौरासी-जबरदस्तपुर, कुआंखेड़ा आदि गांव में जनसंर्पक किया। उन्होंने किसानों से रैली में पहुंचकर इसे सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोडा ने बताया कि किसान काफी परेशान हैं। कहा कि किसान रैली में हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे और सरकार के सामने अपनी मांगे रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *