संदिग्ध हालात में महिला लापता
रुड़की। एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को खोजने की मांग की है। मुज्जफरनगर निवासी शमशाद सपरिवार लंढौरा के पास स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसका कहना है कि 4 सितंबर को वह पत्नी को ईंट भट्ठे पर बनी झुग्गी में छोड़कर मुजफ्फरनगर गया था। जब वह वापस लौटा तो पत्नी झुग्गी में नहीं मिली। काफी तलाशने के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को खोजने की मांग की है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
