मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे
हरिद्वार। गांव घिस्सुपुरा में दो पक्षों में मारपीट के बाद लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के महताब व खुर्शीद को गंभीर चोट आई है। महताब को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
