राष्ट्र सेवा के लिए एनएसएस से जुड़ने का आह्वान

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर पंडित लेखराम हॉस्टल में यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. विपिन बालियान ने यज्ञ की महत्ता पर विचार रखे। संकायाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा ने छात्रों से राष्ट्र सेवा के लिए एनएसएस से जुड़ने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम तिवारी ने एनएसएस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी मयंक पोखरियाल ने की। इस दौरान स्पर्श गंगा की जिला समन्वयक रीता चमोली, डॉ. धर्मेंद्र बालियान, ध्रुव शर्मा, करण सिंह, प्रिंस कुमार, हर्ष तोमर, शिवम राज, मनीष कुमार शाह, सचिन कलिरमन, देवेश कुमार, मोहमद उमेर, सूरज कुमार, रोहित चौधरी, आनंद कुमार, विक्की कुमार, मनफूल, अभिषेक कुमार सिंह, निखिल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *