बैकलॉग का विशेष अभियान चलाने वाले शासनादेश का पालन हो: महक सिंह

हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी के संयोजक महक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एससी-एसटी और ओबीसी के बैकलॉग का विशेष अभियान चलाने का शासनादेश जारी कर चुकी है। लेकिन उस शासनादेश का पालन नहीं कर रही है। सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। महक सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में यह बातें कही। सोमवार को भीम आर्मी एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता रोशनाबाद विकास भवन के समाने एकत्रित हुए। यहा से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह के माध्यम से सात सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक टम्टा ने कहा कि एससी-एसटी ऐक्ट के कर्मचारी और अधिकारियों की पदोन्नति में आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था को सरकार द्वारा शासनादेश निर्गत किया जाए। एससी-एसटी और ओबीसी की रोस्टर प्रणाली में पुरानी व्यवस्था के लिए शासनादेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। सरकारी विद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ावा देते हुए विद्यालयों के भवन निर्माण किया जाए और पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने के साथ ही, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को वर्तमान समय के अनुसार आधुनिकीकरण किया जाए। इस दौरान उमेश कुमार, तेज प्रताप सैनी, विनोद मेघवाल, अर्जुन कुमार, जोगेंद्र कटारिया, कपिल कुमार, अमित नौडियाल, रवि तेगवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *