फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
रुड़की। घर के बाहर फायरिंग करने के आरोप में दुकानदार प्रीतम सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुट गई थी। सोमवार को मुखबिर ने सुचना दी कि फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी आमखेड़ी रोड पर देखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मंगल उर्फ मोनू बताया। इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
