गो सेवा – गो संरक्षण का लिया संकल्प

हरिद्वार। भारत विकास परिषद जहान्वी शाखा ने गो सेवा, गो संरक्षण के लिए घर की पहली रोटी गाय को कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रमुख मंदिरो और कॉलोनियों में संस्था ने अक्षय पात्र नाम से रोटी केंद्र लगाए हैं। जहां आसपास के क्षेत्रों से रोजाना एकत्र की गयी रोटियां गाय को दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम पार्षद मोनिका सैनी ने की। मुख्य अतिथि आरती नैयर ने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि इस पहल में सब लोग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें। जिससे गो सेवा ही नहीं हम अपनी आने वाली पीढ़ी को भी श्रेष्ठ संस्कार दे सकेंगे। न्यू हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने कहा कि पहल तभी सार्थक होगी जब यह संकल्प लें कि गो माता को रोटी देने के बाद ही हम खाना खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *