नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की

विकासनगर। युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष बसंत शर्मा ने सीमांत क्षेत्र अटाल में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर एसएसपी देहरादून से मुलकात कर नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की है। साथ ही अटाल में पुलिस चौकी खोलने को लेकर एक ज्ञापन भी पुलिस कप्तान को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए बसंत शर्मा ने बताया कि जौनसार बावर के सीमांत क्षेत्र अटाल में लगातार नशे का ग्राफ बढ़ रहा है। जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे की चपेट मे आ रही है, जिस कारण यहां रहने वाले परिवार अपने बच्चों के प्रति चिंतित है। कहा कि आए दिन यहां पर नशे के कारण छोटी बड़ी घटना घटती रहती है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। जिसको लेकर उन्होंने एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए अटाल में पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर एसएसपी देहरादून ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *