‘‘सक्षम’’ के तत्वावधान में दिव्यांगों की विशाल रैली का आयोजन कल

 

देहरादून
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) समदृष्टि, क्षमता विकास रजम् अनुसंधान मंडल ‘‘सक्षम’’ के तत्वावधान में राजधानी में नौ अक्टूबर 2033 को दिव्यांगों की विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अधिवेशन की जानकारी के लिए प्रान्त अध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि सक्षम पूरे देश में दिव्यांगों ने ड के हिताव कार्य करता है, जिसकी स्थापना वर्ष 2008 मे नागपुर में हुई थी और उत्तराखण्ड में सक्षम के कार्य की सबसे अच्छी उपलब्धि वर्ष 2021 में नेत्र कुम्भ के सफल आयोजन मंे रही। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में प्रातः नौ बजे उत्तरांचल प्रेस क्लब से नगर निगम देहरादून तक दिव्यांगों की रैली निकाली जायेगी तथा 11 बजे से अधिवेशन प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने प्रान्त के सभी जिलो के दायित्व धारियों, प्रान्त पदाधिकारियो एवं दिव्यागों से इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है और इस अधिवेशन में दिव्यांगों को उनके अधिकारों, समाज की मूल धारा में जोड़ने के साथ ही अधिकार संपन्न बनाये जाने और अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के हितों के लिए सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा और अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *