सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को कमजोर कर रही भाजपा सरकारः रोहित चौधरी

देहरादून
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेनि कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को कमजोर कर रही है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं बल्कि सैनिक भूमि भी है देवभूमि का महाभारत व रामायण का इतिहास रहा है यहां पर घर-घर फौजी है केन्द्र सरकार फौजी एवं फौज को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों पर सर्जिकल स्ट्राईक की है उनको पूर्व में जो मान सम्मान मिलता था केन्द्र सरकार ने उसे लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा तथा फौजियों को मान सम्मान दिये जाने की आवश्यकता है और सैनिक कई दुर्गम क्षेत्रों में रहकर देश की सेवा करता आ रहा है उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने डिसेबिलिटी पेंशन पर भी सर्जिकल स्ट्राईक की है नई पेंशन पॉलिसी को लागू किया गया है। इस पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा अन्यथा इसके लिए आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब केन्द्र सरकार ने डिसेबिलिटी पेंशन को इम्पेयरमेंट रिलीव बना दिया है इससे सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को काफी नुकसान होगा। केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेेत्रों की इक्नॉमी को समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन एक व दो से नुकसान, अग्निवीर योजना से युवाओं के लिए भर्ती के द्वार बंद कर दिये हैं, और ऐसी कई योजनायें है जिन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *