सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित की
रुड़की
आरएनएस)। शिव चौक के पास माता सावित्रीबाई फुले की मूर्ति का अनावरण किया गया। नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की पहली ऐसी शिक्षका थीं जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का काम किया। कहा कि उस समय महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। सावित्रीबाई फुले ने स्कूल खोलकर बालिकाओं को शिक्षा देना शुरू किया। उन्हें समाज का विरोध भी झेलना पड़ा।