हैंडपंप और सड़क का शुभारंभ
हरिद्वार
शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कालोनी में हैंडपंप और ए- 23 की सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, रितेश गौड़, प्रमोद डोभाल, गजेन्द्र सिंह, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश चन्द, सुरेंद्र शर्मा, राजू अभिषेक, गोविन्द, सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे।
