शमन कैंप में प्राधिकरण को 1.5 करोड़ की आय
हरिद्वार
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से शमन कैंप लगाया गया। जिसमें प्राधिकरण को 1.5 करोड़ की आय हुई है। हरिलोक कॉलोनी के सामुदायिक भवन में शमन मानचित्रों के निस्तारण के लिए कैंप लगाया। जिसमें 60 प्रकरण निस्तारित किए गए। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों के मानचित्रों के निस्तारण होने है। लोगों की सुविधा के लिए एचआरडीए कैंप लगा कर मानचित्रों का निस्तारण कर रहा है। 31 अक्तूबर को भी इंद्रलोक आवासीय योजना भाग एक के सामुदायिक भवन में कैंप लगेगा। संबंधित व्यक्ति कैंप में पहुंच कर अपने मानचित्रों का शमन करा सकता है।
