आंदोलनकारियों के समर्थन में कांग्रेसी नेता ने किया सत्याग्रह
देहरादून। 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर अनशन कर रहे राज्य आंदोलनकारियों के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी नेता धीरेंद्र प्रताप ने दो घंटे का सांकेतिक सत्याग्रह किया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पर राज्य आंदोलनकारियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले आश्वस्त किया था कि 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आंदोलनकारी क्रांति कुकरेती ने शासन और प्रशासन को चेतावनी को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी मनीष नागपाल, सुनील कोठारी, सतीश सेमवाल, मनोज कुमार, गणेश शाह, सुरेंद्र रावत, सूर्यकांत, सूर्यकांत रावत, वीरेंद्र रावत, रामकिशन, नरेंद्र, अंबुज शर्मा आदि शामिल रहे।
