बेरोजगार फार्मासिस्ट कल करेंगे पांच जिलों में प्रदर्शन

देहरादून। सरकार द्वारा फार्मासिस्ट संवर्ग के पद खत्म किए जाने को लेकर बेरोजगार फार्मासिस्टों में आक्रोश है। उन्होंने 30 दिसंबर को प्रदेश के पांच जिलों में प्रदर्शन का एलान किया है। जिसमें मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के पुतले दहन की चेतावनी दी है। वहीं आगामी चुनाव में सरकार के बहिष्कार की बात कही है और प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होने का दावा किया है। प्रशिक्षित बेरोज़गार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट महासंघ ने नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर 19 अगस्त से आंदोलनरत है। लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली और अब इसके उलट उनके पदों को ही खत्म कर दिया गया। महासंघ अध्यक्ष महादेव गौड ने कहा कि 21000 बेरोजगार देहरादून, श्रीनगर, खटीमा, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सुमितर भुल्लर, वैभव वालिया, सुजाता पॉल, शूरवीर सिंह सजवान आदि नेता शिरकत करेंगे और फार्मासिस्टों की आवाज बुलंद करेंगे। कहा कि वो भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस ने उनके मामले के निस्तारण को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने और सरकार बनने पर छह माह में हल करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जयप्रकाश, जगदीश ,विनायिका, विपुल, संजीव, राकेश ,अरुण पामिता, सोनल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *