आसपा प्रत्याशी ने की जनसभा
रुड़की।
झबरेड़ा विधानसभा से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने बसपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। भक्तोवाली में जनसभा में उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी विकास के लिए काम करेगी और युवाओं को रोजगार देने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। इस अवसर पर भागमल सिंह, सुशील पाटिल, सुरेंद्र, सोनू, जुल्फिकार, धर्म सिंह, प्रेम सिंह, रोहित कुमार, प्रदीप, प्रमोद, कंवरपाल आदि उपस्थित थे।
