कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

रुड़की।

रुड़की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर शहर का तेजी से विकास किया जाएगा। जनता से अपने पक्ष में वोट की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *