पूर्व विधायक ने जनता का आभार जताया

रुड़की

कस्बे के खानपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने नव निर्वाचित भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल की ओर से क्षेत्र की जनता का आभार जताया। साथ ही बेटी करुणा को प्रमुख बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया।
रविवार दोपहर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के नेतृत्व में भगवानपुर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने पांच साल तक प्रदेश को पहले पायदान पर रखकर विकास कार्य किया, उसी तरह करुणा कर्णवाल सामाजिक व राजनीतिक कार्य सीखकर अब भगवानपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बेटी प्रमुख पद की शपथ लेगी। इसके साथ ही ज्येष्ठ व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के साथ ही सभी बीडीसी सदस्य भी शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुप त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *