सीएम धामी ने बच्चों के साथ खेला फुलबाल

देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को बच्चों के साथ हल्के फुल्के अंदाज में फुटबॉल  खेलते नज़र आए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से उनके हाल चाल पूछे, हौसला बढ़ाया। इस बीच फुटबॉल खेल रहे पर प्रफुल्लित खिलाड़ियों ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली। रविवार को सीएम कपकोट, द्वाराहाट और जागेश्वर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के दौरे से शाम को देहरादून वापिस लौटे। इस बीच जीटीएस हेलिपेड़ के पास महिंद्रा ग्राउंड में बच्चो को फुटबॉल  खेलता देखकर उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवा दी। उन्होंने खेल मैदान में मौजूद युवाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। पीएम मोदी के खेलों इंडिया मुहिम की जानकारी देते उनका हौसला भी बढ़ाया। खेल मैदान में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी वह बच्चे सीएम को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उनके साथ जमकर सेल्फी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *