युवा के समग्र कल्याण करने की युक्ति शारीरिक शिक्षा में निहित
हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विवि में योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के तहत शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य मानव कल्याण से जुड़ा है। युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ समग्र कल्याण करने की युक्ति शारीरिक शिक्षा में निहित है। डीन प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शरीर का मन के साथ तालमेल ही सही स्वास्थ्य को परिभाषित करता है। डॉ. शिवकुमार चौहान ने शारीरिक शिक्षा को युवा वर्ग की पहली जरूरत बताते हुए कहा कि शिक्षा के रहस्य को जानने के लिए शारीरिक शिक्षा की शरण में आना आवश्यक है। शारीरिक शिक्षा युवाओं की सामाजिक भागीदारी और विकास को सर्वाधिक प्रभावित करती है। स्वस्थ रहने का आधार केवल आहार, विहार तथा विचार पर ही केंद्रित नही है, यह मानसिक शांति एवं संतुलित भाव से भी स्वास्थ एवं समग्र कल्याण की भावना को बल मिलता है। इस अवसर पर डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, दुष्यंत सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
