तीन दोपहिया वाहन बरामद, एक आरोपी दबोचा
हरिद्वार
दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हरकी पैड़ी क्षेत्र से गंगा सभा कर्मचारी के साथ ही एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो युवक चिन्हित किए गए। बताया कि बुधवार शाम हिल बाईपास रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी में शामिल रहे एक किशोर को भी पकड़ा गया। बताया कि आरोपी ने अपना नाम विकास निवासी झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर बताया, जिसने एक किशोर के साथ मिलकर वाहन चोरी किया थे। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
