रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सेवकों को तैयार किया
हरिद्वार
श्री नंगली बेला आश्रम भूपतवाला में भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सेवकों को तैयार किया गया। साथ ही जूनियर रेडक्रॉस की स्थापना की गई। साथ ही प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर का आयोजन स्वयं सेवक तैयार करने को किया गया। स्वयं सेवक आपदा या दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित लोगों की सहायता कर सकेंगे। समय पर सही उपचार मिलने से लोगों की जान बचाई जा सकेगी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस प्रतीक चिह्न की कैप धारण करना सामान्य बात नहीं है।
