युवक की आंख फोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

मामूली विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दूसरे व्यक्ति ने उसे गंभीर चोट पहुंचाई थी। विवाद में उसकी एक आंख फूट गई थी और अन्य अंगों पर भी गंभीर चोटें आई थीं। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के थाना देवबंद के गांव धरमपुर सरावगी निवासी सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अक्तूबर की शाम को उसका भतीजा प्रवेश कुमार कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरड़ी स्थित अपने मित्र से मिलने के लिए गया था। जहां पर एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। इसमें उसकी एक आंख फूट गई थी और उसके अन्य अंगों पर भी चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *