लैपटॉप चोर को जीआरपी ने पकड़ा

रुड़की

जीआरपी ने वेटिंग रूम से लैपटॉप चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा प्रीति कर्णवाल ने बताया कि मोहसिन निवासी सालियर साल्हापुर का दो दिन पूर्व रुड़की रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम से लैपटॉप चोरी हो गया था। थाने में केस दर्ज कर चोरी की जांच जारी थी। रविवार को महेश समदानी निवासी बस स्टैंड के पीछे शास्त्री नगर गंगापुर जिला भिलवाडा राजस्थान को पकड़ा। जिसके पास से चोरी का लैपटॉप बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा, अभिषेक, अजीम और अमित कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *