लापता जवान की तलास मे जुटी एसडीआरएफ की टीम
रुड़की
करीब एक सप्ताह पहले मेहवड पुल के पास गंगनहर में डूबकर लापता हुए बीईजी के जवान का एक सप्ताह के बाद भी कुछ पता नही लग पाया हैं। पुलिस के बाद अब एसडीआरएफ की टीम जवान की तलाश कर रही हैं। रुड़की बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गॉड एक सप्ताह पहले गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था। तभी से कलियर पुलिस और बीईजी की टीम जवान की तलाश में अभियान चलाए हुए थी, लेकिन जवान का कोई पता नहीं चल पाया है। अब एसडीआरएफ की टीम भी गंगनहर में जवान की तलाश में जुट गई हैं। एसएसआई आमिर खान ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बीईजी के जवान की तलाश कर रही हैं।
