भारत की जीत में चमके उत्तराखंड के सोवेंद्र

देहरादून

चीन में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में उत्तराखंड के सोवेंद्र सिंह के गोल की बदौलत भारत ने मलेशिया को ब्लाइंड फुटबॉल में मात दी है। सोवेंद्र भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे हैं। सोवेंद्र देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में ट्रेनिंग करते हैं। चौथे एशियन पैरा गेम्स में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। सोवेंद्र को टीम में द वाल के नाम से जाना जाता है। भारत की टीम में उत्तराखंड से चार खिलाड़ी, सहायक कोच और गोल गाइड के रूप में नरेश सिंह नयाल भी शामिल हैं। सहायक कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि अभी भारत को अपने तीन लीग मैच और खेलने हैं। पहला मैच चीन से हार गए थे। मलेशिया को मात देकर टीम का आत्म विश्वास बढ़ा है। उम्मीद है आने मैचों में भारत का प्रदर्शन और निखरेगा। बता दें एशियाई ब्लाइंड फुटबाल चैंपियनशिप में भारतीय का हिस्सा रहे सोवेंद्र सिंह पूर्व में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। सोवेंद्र मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *