शिक्षक करेंगे खेल महाकुंभ में ड्यूटी का विरोध
काशीपुर
राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षक 17 नवंबर से खेल महाकुंभ में ड्यूटी लगाने का विरोध करेंगे। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर 16 नवंबर की दोपहर बाद से उन्हें कार्य मुक्त करने की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कौशल चौधरी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी को दिए ज्ञापन में कहा की शिक्षकों की ड्यूटी खेल महाकुंभ में लगाई है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 16 नवंबर तक के खेल महाकुंभ में लगी अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर 17 नवंबर से शिक्षण कार्य को छोड़कर अन्य विभागों के सभी कार्यों का पूरी तरह विरोध किया जाएगा। शिक्षकों ने 16 नवंबर को दोपहर बाद कार्य मुक्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में केशव सिंह, अनूप कुमार, संजय शर्मा, अजय राज सैनी, कुसुम डोबियाल, ताविंदा अली, नीतू चौधरी, लता रानी, नूतन रवि, अलका सक्सेना आदि शामिल रहे।
