देवीधुरा महाविद्यालय की मुस्कान बनी छात्र महासंघ की उपाध्यक्ष

 

चम्पावत

राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा को एक बार फिर छात्र महासंघ चुनाव एस एस जे कैम्पस अल्मोड़ा में छात्रा उपाध्यक्ष का पद मिला है। देवीधुरा महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान बिष्ट को एबीवीपी की ओर से निर्विरोध महासंघ का छात्रा उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व महासचिव अमित लमगड़िया ने बताया कि पिछले चार सालों में देवीधुरा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महासंघ में कब्जा किया है। उन्होंने ने बताया कि देवीधुरा से स्वयं 2018 में महासचिव रह चुके, तो वहीं 2019 में चेतन चम्याल महासचिव , 2022 में अर्जुन सिंह महासचिव तो 2023 में मुस्कान बिष्ट को महासंघ में छात्रा उपाध्यक्ष का पद मिला है। मुस्कान छात्र उपाध्यक्ष का पद मिलने पर मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, जगदीश सिंग्वाल, अमित लमगड़िया,संजय लमगड़िया, भगवती बिष्ट,हयाद सिंह,तारा सिंह,पंकज चम्याल, राजेंद्र बिष्ट आदि ने खुशी जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *