हत्थे चढ़ा एलईडी टीवी चोरी का आरोपी
ऋषिकेश
गुमानीवाला स्थित रूषाफार्म में बंद घर से एलईडी टीवी की चोरी में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने टीवी को बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमित पुत्र स्व. प्रदीप निवासी गली नंबर 25, गुमानीवाला ऋषिकेश के रूप में हुई है। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह के मुताबिक सरिता देवी ने घर से टीवी चोरी की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान के प्रयास में जुटी थी। शुक्रवार को आरोपी अमित को गुमानीवाला से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
