आज और कल मतदाता सूची में जुड़वा लें अपना नाम

ऋषिकेश

18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के लिए मतदाता बनने के लिए सिर्फ नौ दिसंबर तक मौका है। इसके बाद कोई भी युवा मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा सकेगा। नए मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें न सिर्फ घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं, बल्कि बूथों पर भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नए मतदाताओं का अवसर प्रदान किया है। तहसीलदार चमन सिंह के मुताबिक शनिवार यानी आज और रविवार को विधानसभा ऋषिकेश के 179 बूथों पर बीएलओ बैठेंगे। लिहाजा, क्षेत्र का कोई भी मतदाता संबंधित बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम चढ़वा सकता है। नए मतदाताओं के लिए नौ दिसंबर तक का ही वक्त है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण होगा और फिर 2024 के जनवरी माह में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि इस बाबत एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *