यूरोप में सनातन धर्म का प्रचार- प्रसार करेंगे महंत रवि प्रपन्नाचार्य

ऋषिकेश

तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज यूरोप में सनातक संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे। इसके लिए वे दो माह के दौरे पर यूरोप रवाना हुए। रवानगी से पूर्व ऋषिकेश के संतों ने उन्हें सम्मानित कर रवाना किया। शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आध्यात्मिक यात्रा में यूरोप जा रहे तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया कि महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज दो माह के यूरोप दौरे पर रवाना हुए हैं। उनका यह आध्यात्मिक यात्रा है, जिसमें वह दो माह तक स्पेन, हंगरी, बुडापेस्ट आदि जगहों पर सेमिनार में शिरकत करेंगे। जिसमें वह युवाओं को सनातक धर्म के प्रति जागरूक करेंगे। रवानगी से पहले महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि विदेशों में लोगों को गो, गंगा, गायत्री के प्रति जागरूक किया जाएगा। सनातन धर्म में प्रकृति संरक्षण का भी संदेश है, जिसे यूरोप के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कृष्णकुंज आश्रम, रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर, वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम, प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर राम झूला, प्राचीन लक्ष्मण मंदिर लक्ष्मण झूला, श्रीभारत मंदिर, भगवान आश्रम, कबीर चौरा आश्रम, ईश्वर आश्रम, रामानंद आश्रम आदि जगहों पर संतों का आशीर्वाद दिया, जहां संतों और ऋषिकुमारों ने उनका स्वागत किया। मौके पर ऋषिकेश वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज, योगीराज स्वामी आशुतोष महाराज, उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महामंडलेश्वर विष्णु दास, महामंडलेश्वर ऋशेश्वरानंद, महंत अरुण दास, महंत स्वामी राम, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, महंत हरिहरानंद महाराज, स्वामी आलोक हरि, महंत करुणा शरण, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत प्रमोद दास, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, आचार्य दिनेश सेमेल्टी, रामाबल्लभ भट्ट, कमल सिंह राणा, जगदीश प्रसाद भट्ट, नवीन जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *