निजी भूमि पर रास्ते बनाने का आरोप

रुड़की

कस्बा निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोस के खेत स्वामी उसकी निजी भूमि पर जबरदस्ती रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। रुड़की के गणेशपुर निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र शिवचरण दास ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि लंढौरा रेलवे स्टेशन मार्ग पर उसकी खेती की भूमि है। उसके बराबर में ही रुड़की निवासी दूसरे लोगों की भी भूमि है। आरोप है कि ये लोग जबरदस्ती उसके खेत में रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी राजनीतिक पहुंच होने की धमकी देते है। पीड़ित ने एसडीएम से भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हल्का लेखपाल बीर सिंह सैनी का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *