बाजपुर में खिड़की तोड़कर घर से उड़ाई नकदी

रुद्रपुर। ग्राम बरहैनी में घर की पिछली खिड़की तोड़कर चोरों ने 40,000 की नगदी, सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता परिजनों के जागने पर चला। उसके बाद पीड़िता ने बरहैनी पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। गांव बरहैनी बुक्साड़ निवासी सावित्री देवी बीती रात अपने मायके गदरपुर गई थीं। घर पर सास लीलादेवी थीं। लीला देवी रविवार की सुबह जब उठी तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। घर की पिछली खिड़की टूटी हैं। जब उन्होंने देखा तो पता चला कि घर में रखी नगदी, ढाई तोले सोना, 20 तोले चांदी आदि चोरी हो गई। चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह बिष्ट ने जल्द चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *