शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी  

रुड़की(आरएनएस)।   चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग लिया। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दर्शकों का दिल जीता। विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रस्टी राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा, प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नर्सरी के बच्चों ने रैबिट रेस, एलकेजी ने बैलून रेस, यूकेजी ने बैकपैक रेस में भाग लिया गया। पहली कक्षा की बालिकाओं ने तितली रेस में प्रतिभाग कर आनंद उठाया। साथ ही, बोल बैलेंसिंग रेस, कछुआ दौड़ और बोल शटल रेस, रस्सा कस्सी, खो -खो , लॉन्ग जंप, आदि खेलों में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *