छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
ऋषिकेश। मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल के जूनियर विंग का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति और अन्य संस्कृतियों के गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। शुक्रवार को गणेश फार्म रायवाला स्थित मॉम्स स्कूल के जूनियर विंग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक गायक रोहित चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ डांस कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। बच्चों ने इतनी सी खुशी.., लव यू जिंदगी…, बादल पे पांव है…., सेव एनिमल.., जै जै बोला जै भगोती नंदा.. आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाध्यापक सुतोपा बोस ने विद्यालय के वार्षिक क्रियाकलापों के बारे में बताया। मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर अर्पित पंजवानी, महेश पंजवानी, उदित पंजवानी, दिव्या पंजवानी, अध्यक्ष महेश पंजवानी, निकिता पंजवानी, विनीता त्रिपाठी, बेधोतिया, रजत शक्ति आदि उपस्थित रहे।