चुनाव में ओबीसी का महत्वपूर्ण योगदान : कश्यप

रिषिकेष। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कश्यप ने कहा कि सभी चुनावों में ओबीसी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ऐसे में कार्यकर्ता जन-जन को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें और अधिक से अधिक ओबीसी वर्ग के लोगों को पार्टी के पक्ष में किया जाए। बुधवार को डोईवाला के प्रेमनगर बाजार में भाजपा प्रेमनगर के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुंदर लोधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पहुंची मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कंचन कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में ओबीसी वर्ग का महत्व अधिक है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को अपने पक्ष में करने की जरूरत है। आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को देखते हुए लोगों तक सरकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों को पहुंचाया जाना जरूरी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कामों का सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जाएगा। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चिर परिचित वोट के अलावा बड़ी संख्या में ओबीसी वोट हासिल किया है। इससे सीटों की संख्या में इजाफा होने के साथ तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मी गुरुंग, सुरेश सैनी, राम मूर्ति ताई, दिनेश वर्मा, प्रेम सिंह, भूपेंद्र सिंह राणा, शहजाद अली, अनु कौशल, उषा थापा, रेनूबाला लोधी, सीमा देवी, गीता देवी, अमन लोधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *