संविधान दिवस पर भाजपा आयोजित करेगी गोष्ठियां व सभाएं

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने नगर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26 नवम्बर को संविधान दिवस मना रही है। इस वर्ष संविधान दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश के जनपद केन्द्रों, मंडलों, बूथों में विचार गोष्ठियां व सभाएं आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि जनपद केंदों पर आयोजित कार्यक्रम के बाद ‘संविधान गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा संविधान के सम्मान में जन जागरण करेगी। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर देश के प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’   कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। आर्य ने बताया उत्तराखंड राज्य में पहली बार अनुसूचित जाति समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी द्वारा गढ़वाल संभाग का सम्मेलन 30 नवंबर को देहरादून में तथा कुमाऊँ संभाग का सम्मेलन 02 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति समाज के वर्तमान व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, सभासद, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर, दायित्व धारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, मंत्री उत्तराखंड सरकार, सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, हेमंत आर्य बलदेव आर्य, देवेन्द्र आर्य, जीवन चन्द्र, मुकुल कुमार, दीपक चन्द्र, रवि, प्रकाश चन्द्र, अशोक लाल, हिमांशु आर्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *