चोपड़ियाल गांव में स्वच्छता अभियान चलाया
नई टिहरी।(आरएनएस)। स्वच्छ एंव हरित ग्राम पंचायत चोपड़ियाल गांव में जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने गांव के पैदल मार्गों के साथ विभिन्न जगहों से कूड़ा करकट एकत्रित कर रिसाइक्लिंग के लिये भिजवाया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक गुसाई ने ग्रामीणों से गांव में स्वच्छता रखने के साथ अजैविक और जैविक कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच न जाने तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के लिये प्रेरित किया। ग्राम पंचायत चोपड़ियाल गांव को मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ एवं हरित ग्राम के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान सीमा डबराल, प्रवेन्द्र राणा, महिला मंगलदल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, प्यारे लाल डबराल, बालकराम डबराल, अमित डबराल आदि उपस्थित थे।
