वनराजियों को बांटे कंबल
पिथौरागढ़(आरएनएस)। ठंड से बचाव के लिए वनराजियों को कंबल का वितरण किया गया। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने दूरस्थ धारचूला, डीडीहाट के दूरस्थ गांवों में जाकर लोगों को कंबल बांटे। डीएम रीना जोशी ने नगर पालिका को नियमित अलाव जलाने के आदेश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।