बेहतर समाज की कल्पना साकार करने का आह्वान 

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  अजीम प्रेमजी फाउंडेशन रुद्रप्रयाग द्वारा बेहतर समाज निर्माण के उद्देश्य से युवाओं के साथ तीन दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों सहित कुल 38 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में युवाओं से एक बेहतर समाज की कल्पना साकार करने का आह्वान किया गया। इसमें युवाओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। युवाओं के साथ संवाद में समाज के कुछ ऐसे व्यक्तित्वों को भी शामिल किया गया जिनके माध्यम से समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शामिल हैं। इनमें सामुदायिक रेडियो मंदाकिनी की आवाज से मानवेंद्र, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कालेज से मनोचिक्त्सक डॉ मोहित सैनी व नेशनल अवार्ड से सम्मानित सिनेमेटोग्राफर बिट्टू रावत व उनके साथ प्रसिद्ध डोक्युमेंटरी पाताल ती की टीम के साथ युवाओं का संवाद कराया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ स्वास्थ्य जागरूकता के साथ साथ समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शामिल थे। इस दौरान देहरादून जिले से यूथ क्लब आगाज व चमोली जिले के यूथ क्लब बी द चेंज के साथियों ने अपने- अपने जिलों में युवा साथियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *