विधायक ने किया महषि बाल्मीकि के पदचिह्नों पर चलने का आह्नान
देहरादून
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने महषि बाल्मीकि के विचारों को आत्मसात कर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्नान किया है। विधायक उमेश शर्मा काऊ वार्ड 61 तरला आमवाला अंबेडकर पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन वार्ड 61 के पार्षद नीतू बाल्मीकि एवं राकेश बाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर विधायक काऊ ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि अंतर्यामी थे उन्होंने कई वर्ष पूर्व रामायण की रचना कर डाली थी वह सर्वश्रेष्ठ बुद्धिजीवी थे। इस अवसर पर विधायक काऊ ने सभी से महर्षि वाल्मीकि के पद चिह्नों पर चलने का आह्नान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने भी महाऋषि वाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी पत्रकार खिलाड़ी एवं सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को प्रतीक चिह्न भी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
