फर्राटा दौड़ में अंशु, पवन और स्नेहा अव्वल

ऋषिकेश

श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय नगर क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह का आगाज हुआ। पहले दिन अलग-अलग वर्गों में हुई 100 मीटर दौड़ में अंशु ठाकुर, पवन यावद, स्नेहा साहनी ने बाजी मारी। शुक्रवार को नगर क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि खेल बेहतरीन भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आयोजन में खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई। सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अंशु ठाकुर, 400 मीटर में आशीष, 800 मीटर में केशव पुंडीर, सीनियर गर्ल्स 800 मीटर दौड़ में मंजू, गोला फेंक सीनियर गर्ल्स में मेघा, सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में पवन यादव, 400 मीटर में अर्जुन त्यागी, 600 मीटर में चिराग गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अंडर-14 में 100 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ में स्नेहा साहनी ने बाजी मारी। इस मौके पर पीटीएल अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, भाजपा मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, शिवकुमार गौतम, राधा रमोला, बृजपाल राणा, सुमित पंवार, कविता शाह, उषा जोशी, गणेश रावत, डीपी रतूड़ी, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर, खेल प्रशिक्षक नागेश राजपूत, क्रीड़ा शिक्षक विकास नेगी, प्रवीण रावत, पीएसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, मोनिका रावत, इन्दू काला, नीलम जोशी, रंजन अंथवाल, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, संजीव कुमार, भगवती जोशी, नवीन मेंदोला, सुखदेव कंडवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *